Breaking News

सवारियों से भरा ऑटो पलटने से मासूम बच्चों समेत आधा दर्जन घायल

झांसी । राशिद पठान। बबीना थाना क्षेत्र के मानपुर की ढाल पर गुरुवार को एक सवारियों से भरा ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना में मासूम बच्चों सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ऑटो बबीना से सवारियां लेकर झांसी की ओर जा रहा था। मानपुर की ढाल के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसा होते ही स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना पहुंचाया। घायलों में रूबी पत्नी फिरोज खान उम्र (40 वर्ष), मेवा सहरिया उम्र (27 वर्ष), प्रशांत उम्र (6 वर्ष), अखिलेश उम्र (30 वर्ष), गुंजन पत्नी अखिलेश उम्र (22 वर्ष) तथा 6 माह का मासूम नीलेश शामिल हैं। चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें गंभीर रूप से घायल रूबी की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर पुलिस ने 47 लाख के 201 गुम हुए मोबाइल किए बरामद

शाहजहांपुर। मो0आफाक। शाहजहांपुर पुलिस की सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर …