झाँसी।राशिद पठान। झांसी जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार अवैध देशी तमंचे (315 बोर) तथा छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं ।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
थाना सदर बाजार पुलिस ने हाथी ग्राउंड के पास से हर्षित रैकवार, देवा परिहार, सौरभ वंशकार और उमेश रैकवार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से चार अवैध तमंचे और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 86/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Current Media