Breaking News

अवैध शराब मामले में 4 गिरफ्तार, 70 लीटर कच्ची शराब बरामद

ललितपुर। सूरज राजपूत। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शहर एवं आसपास के इलाकों में एक साथ दबिश अभियान चलाकर अवैध शराब माफियाओं की कमर तोड़ने की कोशिश की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई शहर के कई संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में की गई, जिनमें सिद्दन मैदान, इलाइट चौराहा, एनएच-44, ग्रेविटी क्षेत्र, बार एम्ब्रोसिया कॉलोनी, रघुनाथपुरा नहर, मसौरा, बैरियर, गोविंदसागर बांध तथा रेलवे स्टेशन क्षेत्र शामिल रहे।
अभियान के दौरान आबकारी टीम ने संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से निर्मित एवं बिक्री के लिए रखी गई कच्ची शराब को जब्त किया। कार्रवाई में कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि लगभग 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है ।
अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान केवल एक औपचारिक कार्रवाई नहीं है, बल्कि अवैध शराब के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक सख्त संदेश है। टीम ने स्पष्ट किया कि ऐसे ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी स्थिति में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया जाएगा, जिससे अवैध शराब कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
स्थानीय प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने इसे एक सराहनीय कदम बताया है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाना गलत- राहुल गांधी

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर सोनम …