Breaking News

आम के पेड़ों के विवाद में बुजुर्ग का बेरहमी से क़त्ल

ललितपुर। सूरज राजपूत । जाखलौन थाना क्षेत्र के ग्राम नयागांव में एक बुजुर्ग किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक के बेटे ने गांव के ही चार लोगों पर अपहरण कर निर्मम हत्या किए जाने का संगीन इल्जाम लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।


प्रार्थी अनिल झां द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक उसके पिता धनीराम 27 मई को अपने कुआं वाले खेत पर आम के पेड़ों की रखवाली कर रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान गांव के गफूर खां, कलामुद्दीन, वाहिद और कनछेदी मौके पर पहुंचे और आम के पेड़ों पर अपना हक जताते हुए धनीराम को वहां से हटने के लिए कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में कहा गया है कि 31 मई की रात जब अनिल अपने पिता को खाना देने खेत पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं मिले। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 1 जून को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि खोजबीन के दौरान अनिल ने गांव के ही एक कुएं के पास अपने पिता को कुछ लोगों द्वारा जबरन मुंह बंद कर वाहन में ले जाते हुए देखा था, लेकिन रात होने के कारण तत्काल सूचना नहीं दे सका।
मामले ने उस वक्त और खौफनाक मोड़ ले लिया जब 2 जून की शाम राजघाट बांध के बरदेही क्षेत्र के पास धनीराम का शव बरामद हुआ। बेटे का आरोप है कि शव पर कई गंभीर चोटों के निशान थे तथा दोनों हाथों की हथेलियां कटी हुई थीं। परिजनों का दावा है कि यह सुनियोजित कत्ल का मामला है।
घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असल वजह और घटना की हकीकत सामने आ सकेगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी दौरे पर एडीजी कानपुर जोन का बड़ा बयान, सट्टेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

झांसी।राशिद पठान। एडीजी कानपुर जोन ने झांसी जनपद के अपने प्रथम दौरे के दौरान कानून …