Breaking News

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग लगने से कम से कम 21 लोंगों की मौत

दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाक़े के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की ख़बर है। घटना में जलने वालों को मैक्स अस्पताल साकेत ले जाया गया।
अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा, जिन 39 मरीज़ों को अस्पताल लाया गया था उनमें से 18 की पहले ही मौत हो चुकी थी। 15 आईसीयू में भर्ती हैं, जिनमें 8 की हालत बेहद गंभीर है और वो वेंटिलेटर पर हैं। 5 को मामूली चोट लगी थी जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक सतीश उपाध्यय ने कहा, 21 लोगों की मौत हुई है जबकि 47 लोगों को बचाया गया है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा इस आग में 21 लोग ज़िंदा जल गए। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। यहां कई लोग विदेशों से आए थे। लोग अपने परिजनों के इलाज के लिए यहां पहुंचे थे। वे सभी मजबूरी में यहां रह रहे थे। सरकार को कुछ शर्म करनी चाहिए।
घटना पर प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप-राज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता राशि देने का एलान किया है।
पीएमओ ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से हुई मौतें दुखद हैं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन

झांसी । राशिद पठान । पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मऊरानीपुर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *