Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके 6 जून को भारत आने की संभावना

नई दिल्ली । अभिजीत दीपके नाम इस वक्त देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है । वजह है कॉकरोच जनता पार्टी की आनलाईन स्थापना करना । दीपके विदेश से ही इस आंदोलन का चला रहे थे। अब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोमवार को कहा कि वह 6 जून को भारत लौटेंगे और दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध शुरू करेंगे।

न्यूज़  के मुताबिक़, दीपके ने बताया कि यह विरोध केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर होगा, क्योंकि परीक्षाओं से जुड़ी कई कथित गड़बड़ियां हुई हैं।

इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके विरोध में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा, अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर, संविधान के रास्ते पर चलते हुए, शांति से अपनी आवाज़ उठाएं और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करें। अगर हम सब मिलकर आवाज़ उठाएँगे, तो उन्हें हमारी बात सुननी ही पड़ेगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राज्यपाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर …