Breaking News

नहीं होगी आनलाइन नीट-यूजी परीक्षा – सुप्रीम कोर्ट

ई दिल्ली । जबसे नीट का पर्चा आउट हुआ है तबसे परीक्षाओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं । इसी को लेकर आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह सुप्रीम कोर्ट गए थे । सुप्रीम कोर्ट ने कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) यानी ऑनलाइन कराने की मांग को खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की री-टेस्ट परीक्षा पुराने पेन-पेपर मोड (ओएमआर शीट) से ही आयोजित की जाएगी।
लाइव लॉ के मुताबिक, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच, आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका को सुन रही थीं इस याचिका में नीट परीक्षा से जुड़ी कई प्रकार की राहत मांगी गई थीं।
कोर्ट ने मामले को जुलाई तक के लिए टाल दिया। इसका मतलब है कि नीट की दोबारा परीक्षा सीबीटी मोड में कराने की मांग फिलहाल खारिज हो गई।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी दौरे पर एडीजी कानपुर जोन का बड़ा बयान, सट्टेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

झांसी।राशिद पठान। एडीजी कानपुर जोन ने झांसी जनपद के अपने प्रथम दौरे के दौरान कानून …