Breaking News

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेता का अनोखा प्रदर्शन

झांसी । राशिद पठान । पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर मऊरानीपुर में कांग्रेस नेता का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस नेता ने बैलगाड़ी चलाकर सफर किया और ईंधन बचाने का संदेश दिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मऊरानीपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने बैलगाड़ी चलाकर सफर किया और आम जनता पर बढ़ती महंगाई के असर को लेकर अपनी बात रखी।
कांग्रेस नेता का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रहे हैं। उन्होंने ईंधन बचाने और वैकल्पिक साधनों के उपयोग का संदेश देने के उद्देश्य से बैलगाड़ी से यात्रा की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बरुआसागर थाना पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्त किए गिरफ्तार

झाँसी । राशिद पठान । झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *