Breaking News

“नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ 9 जून को लेंगे – महेश शर्मा “

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से सांसद महेश शर्मा ने बताया कि रविवार, 9 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मीडिया से बात करते हुए शर्मा ने कहा ‘‘आज हमें सूचना मिली है कि 9 तारीख को छह बजे शाम को  शपथ ग्रहण होगा।
शर्मा ने कहा, ‘‘विकसित भारत का जो हमारा संकल्प है, उसे हम पूरा करेंगे। जो बचे हुए कार्य हैं, उन्हें पूरा करेंगे. सभी सहयोगी दलों ने विश्वास जताया है। एनडीए पहले से ज्यादा मजबूत होकर निकला है. एनडीए पहले से और ज्यादा पारदर्शी होकर निकलेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन के जो लोग ईवीएम पर दोष लगाते थे. आज उनकी आवाज बंद हो गई है. मैं समझता हूं कि भारत के भविष्य के लिए आज बहुत सुनहरा दिन था.‘‘।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *