Breaking News

“बीजेपी सरकारों का पेपर लीक का पुराना इतिहास – अखिलेश यादव”

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की सरकारों में पेपर लीक होने का पुराना इतिहास है। अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा,‘‘पेपर लीक नई चीज नहीं ह।. पुराना इतिहास उठाकर देखेंगे तो पता चलेगा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में पेपर लीक होता है. उत्तर प्रदेश में भी यही सबसे बड़ा सवाल है, जहां करोड़ों लोगों के साथ अन्याय हुआ है.‘‘ं
‘‘आप तकनीक की बात कर रहे हों, वहां पेपर लीक हो रहा है. आप (बीजेपी) पेपर लीक जानबूझकर करवा रहे हैं, ताकि नौजवानों को नौकरी और उन्हें उनका आरक्षण न मिल जाए.‘‘।

क्या नीट का एग्जाम दोबारा होना चाहिए इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘जो बच्चों की मांग है वही होना चाहिए. यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है और बच्चों की मांग को ध्यान में रखा जाना चाहिए.‘‘इस साल नीट परीक्षा में 23 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे. अप्रत्याशित रूप से 67 छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए जिसके बाद से नीट परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं.

छात्र नीट की परीक्षा फिर से कराने की मांग कर रहे हैं. विपक्ष भी नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी का मुद्दा जोरशोर से उठा रहा है। इस विवाद के बाद नीट के डायरेक्टर सुबोध कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …