Breaking News

“हाथरस सत्संग में 123 लोगों की मौत पर बाबा का बेतुका बयान”

कासगंज। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग में दौरान मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई थी औ 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। सत्संग में मची भगदड़ के बाद से भोले बाबा फरार चल रहा था। अब हादसे के 15 दिनों बाद उसे 123 लोगों की मौतों पर अफसोस जताने का समय मिला। बाबा के कासगंज आश्रम पहुंचने पर वहां भक्तों की भीड़ लग गई। ऐसे में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। सूरजपाल उर्फ भोले बाबा बुधवार को अपने वकील एपी सिंह के साथ कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के गांव बहादुर नगर में बने अपने आश्रम पर पहुंचा। एक न्यूज एजेंसी के साथ खास इंटरव्यू में भोले बाबा ने हाथरस के सत्संग में मचे भगदड़ पर अफसोस जताते हुए कहा, ‘‘होनी को कौन टाल सकता है. जो आया है, उसे एक दिन जाना ही है.‘‘। बाबा के बयान से ऐसा महसूस होता है कि अब दुनिया किसी भी घटना या दुर्घटना के लिए कभी भी कोई दोषी नहीं होगा क्योंकि होनी को कोई नहीं टाल सकता है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …