Breaking News

देश में प्रति वर्ष डेढ़ लाख लोग सड़क दुर्घटना में रक्त औरअंग न मिलने के कारण जान गवां देते हैं- डॉक्टर कुद्दूस हाशमी

लखनऊ । राजकीय तकमील उत्तिब कॉलेज एवं अस्पाताल, लखनऊ के विभाग तहफ्फुजी व समाजी तिब द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं मंत्रालय के उद्देश्यों के अंतर्गत अंग प्रत्यारोपण दिवस एवं जागरूकता अभियान उल्लास के साथ मनाया गया।
विभाग द्वारा अस्पताल परिसर मे निदेशक यूनानी सेवाएं उत्तर प्रदेश प्रोव जमाल अख्तर एवं प्रधानाचार्य प्रोव अब्दुल कवि के निर्देशानुसार तहफ्फुजी व समाजी तिब के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अताउल्लाह खान के मार्गदर्शन में एक जागरुकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी लखनऊ के महा सचिव डॉक्टर अब्दुल कुद्दूस हाशमी विशिष्ठ अतिथि केरूप सम्मिलित हुए । उन्होंने अंग प्रतियारोपर्ण पर लोगों में समय समय पर जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा आज देश में 18 से 45वर्ष आयु के डेढ़ लाख लोग रोड दुर्घटना में इस लिए मर जाते हैं की उनको समय पर रक्त और अंग नहीं मिल पाते हैं। मेरा धर्म कहता अगर कोई व्यक्ति एक आदमी की जान बचाता है तो वो पूरी मानवता की जान बचाता है । जिस तरह रक्त दान पर अब जागरूकता बढ़ रही है उसी प्रकार अंग प्रत्यारोपण पर अभियान चलाने की ज़रूरत है। उन्हों ने कहा एक मृत व्यक्ति के अंग प्रत्या रोपण से 8 से 9 व्यक्तियों की जान को बचाया जा सकता हैं , जीवित व्यक्ति दो आदमियों को नया जीवन दे सकता है ।
प्रोफेसर अताउल्लाह खान ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं उसके उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया और अस्पताल में उपस्थित मरीजों एवं आम जनमानस को अंग दान के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …