Breaking News

“फूलन देवी की जयंती पर समाजवादी महिला सभा ने किया सम्मान समारोह”

लखनऊ/मलिहाबाद।शहज़ाद अहमद खान। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव रिंकी सिंह द्वारा वीरांगना फूलन देवी की जयंती पर मलिहाबाद के डाक बंगले में नारी सम्मान समारोह का अयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्टीय अध्यक्ष जूही सिंह ने उपस्थित आशा बहू,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एक-एक साड़ी देकर सम्मानित किया।

आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जूही सिंह को विभागीय समस्याएं से अवत कराया । जूही सिंह ने कहा अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करने वाली सामाजिक न्याय की महान योद्धा पूर्व सांसद स्व.फूलन देवी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन है। जूही सिंह ने कहा सपा सरकार बनने पर सभी समस्याएं खत्म होंगी।उन्होंने कहा कि आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याएं विधानसभा और लोकसभा में समाजवादी पार्टी जोरशोर से उठाएगी। कार्यक्रम आयोजक रिंकी सिंह ने कहा कि सभी की समस्याओं के समाधान के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्टीय महासचिव सुनीता सिंह,राष्टीय सचिव सुनीता मित्रा,अंजू यादव,सरिता वर्मा,महंत त्रिभुवन नाथ ने सम्बोधित किया।बड़ी संख्या में मलिहाबाद,काकोरी,माल की आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …