Breaking News

“चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर लेकर चम्पत “

मलिहाबाद/लखनऊ। शहज़़ाद अहमद खान। बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर सहित नकदी लेकर रफूचक्कर हो गये। पीड़ित ने लिखित शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खडता निवासी सर्वेश कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बीती रात बरामदे में सो रहा था। बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने दीवाल में सेंध लगा घर में घुस कर कमरे में रखें बक्शे का ताला तोड़ उसमें रखे सोने के जेवर एक जोड़ी झुमकी, 5 पत्ती का सोने का माला, चांदी की 250 ग्राम की पायजेब, 2 जोड़ी पायल, 3 जोड़ी बिछिया व 4 हजार रुपयों की नकदी सहित लखनऊ में रह रहे सर्वेश के भाई उमेश के कमरे को निशाना बना अलमारी का ताला तोड़ सोने की एक जोड़ी झुमकी, सोने की नथुनी, गले का हार, चांदी की करधनी, पायजेब, 18 बिछिया व 6 हजार रुपयों की नकदी चोरी कर चोर रफूचक्कर हो गये। अपने घर में हुई चोरी की घटना जान पीड़ित सर्वेश कुमार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर लेकर जांच में जुटी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …