Breaking News

मोहम्मद आफाक ने कुर्बानी के टेंडर में धांधली को लेकर मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ । करंट मीडिया । सामाजिक संस्था “राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन” के संयोजक मोहम्मद आफाक ने लखनऊ के टूरिया गंज स्थित संगठन के कार्यालय में मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी, इंदिरा नगर द्वारा कुर्बानी के टेंडर में कथित गड़बड़ी के विरोध में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता के दौरान मोहम्मद आफाक ने कहा कि पिछले लगभग 15 वर्षों से अधिक समय से इंदिरा नगर स्थित मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा कुर्बानी के टेंडर का खुलासा किए बिना केवल एक ही व्यक्ति को टेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुर्बानी के लिए विभिन्न कंपनियों और व्यक्तियों द्वारा टेंडर भरे जाते हैं, लेकिन उनके सामने टेंडर खोले बिना तथा कोई कारण बताए बिना हर बार केवल एक ही परिवार, वहीद कुरैशी पुत्र सईद कुरैशी, को टेंडर दे दिया जाता है।
मोहम्मद आफाक ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है मानो वहीद कुरैशी और मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के बीच मिलीभगत हो। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सभी नियमों और कानूनों को दरकिनार कर हर बार एक ही व्यक्ति को टेंडर क्यों दिया जाता है? क्या टेंडर दिलाने के लिए सोसाइटी के पदाधिकारियों की जेबें भरी जाती हैं, या फिर अपनी जेबें भरने के लिए हर बार एक ही व्यक्ति को चुना जाता है।
आफाक ने कहा कि लगभग वर्ष 1970-80 के दौरान मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी का गठन समाज कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानवाधिकार जैसे सामाजिक मुद्दों के समाधान के लिए किया गया था, लेकिन वर्तमान समय में यह संस्था मानवाधिकारों की रक्षा के बजाय उनके हनन में लिप्त दिखाई दे रही है। मोहम्मद आफाक ने यह भी कहा कि जब पिछले 15 वर्षों से कुर्बानी के टेंडर में कथित धांधली होती आ रही है, तो यह भी जांच का विषय होना चाहिए कि वर्ष 1970-80 से अब तक समाज कल्याण के नाम पर मिलने वाला चंदा और सरकारी सहायता वास्तव में जरूरतमंदों के हित में उपयोग हो रही है या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि यह धनराशि सोसाइटी के पदाधिकारी अपनी जेबों में भर रहे हों, जिस प्रकार कुर्बानी के टेंडर में लगातार एक ही परिवार को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, चोरी की 2 बाइक बरामद

शाहजहांपुर। मुबारक अली । एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *