Breaking News

यूपी में लगातार बिजली कटौती से सीएम नाराज

लखनऊ । जैसे जैसे सूरज अपनी गर्मी को बढ़ाता जा रहा है वैसे वैसे आम जनता की हालत खराब होती जा रही है । इसके साथ ही सबसे ज्यादा जो विभाग दबाव में होता है वह है बिजली विभाग । पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की राजधानी लखनऊ बिजली की लुका छिपी से तृस्त है ।


हालात यह है कि कुछ पावर स्टेशनों पर पीएसी तक तैनात करने का फैसला भी लिया गया है । इसी बिजली संकट को देखते हुए ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम अधिकारियों के संग सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक कर हालाता का जायज़ा लिया। सीएम योगी ने बैठक में भीषण गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबधित अधिारियों को दिये। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बिजली व्यवस्था पर जोर दिया गया।
बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए सभी उत्पादन इकाइयां फुल क्षमता पर चलाना सुनिश्चित करने केक लिए भी मुख्य मंत्री ने निद्रेश दिये । इसके साथ-साथ बिजली उत्पादन इकाइयों की सतत मॉनिटरिंग भी करने के निर्देश दिये। ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत और आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया। फीडर वाइज मॉनिटरिंग और जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिेये गये। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिजली संबधित शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
आमजन को बिजली आपूर्ति की सही और समयबद्ध जानकारी देने के भी निर्देश मीटिंग में दिए गये। बैठक में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा यूपीपीसीएल अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल , यूपीपीसीएल एमडी नितीश कुमार व अन्य अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया ।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भारत-2047 के निर्माण में युवा निभाएं अग्रणी भूमिका- राज्यपाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की …