Breaking News
प्रो.शैलेंद्र सक्सेना

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे आधिकारिक प्रकाशन ‘वायरसडीज़ीज़’ को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “स्प्रिंगर नेचर एसडीजी प्रोग्राम बैज” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जर्नल की उस वैश्विक वैज्ञानिक भूमिका को रेखांकित करता है। जिसके माध्यम से विषाणु विज्ञान अनुसंधान को समाज, स्वास्थ्य नीति और वैश्विक कल्याण से जोड़ा गया है।

राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ति केजीएमयू में कार्यरत प्रो.शैलेंद्र सक्सेना ने इस उपलब्धि को जर्नल की संपादकीय प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जर्नल का उद्देश्य हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि विषाणु विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित न रहे, बल्कि वह नीति निर्माण, बेहतर डायग्नोस्टिक्स और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में भी प्रभावी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जर्नल से जुड़े लेखकों, समीक्षकों और संपादकीय मंडल की सामूहिक उपलब्धि है, जिन्होंने वैज्ञानिक गुणवत्ता के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी। ‘वायरसडीज़ीज़’ को मिला यह सम्मान न केवल भारतीय वैज्ञानिक समुदाय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि भारतीय शोध अब वैश्विक स्वास्थ्य और सतत विकास की दिशा में निर्णायक भूमिका निभा रहा है।
जर्नल के प्रधान संपादक प्रो. शैलेंद्र सक्सेना को भेजे गए आधिकारिक पत्र में स्प्रिंगर नेचर एसडीजी प्रोग्राम की निदेशक डॉ निकोला जोन्स ने पुष्टि की कि वर्ष 2025 के दौरान ‘वायरसडीज़ीज़’ में प्रकाशित 50 प्रतिशत से अधिक शोध लेख सीधे तौर पर संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों में से एक या अधिक से संबंधित रहे। डॉ. निकोला जोन्स ने अपने संदेश में कहा कि जर्नल ने वैज्ञानिक अनुसंधान को वैश्विक सामाजिक आवश्यकताओं से जोड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है और यह उपलब्धि सार्वजनिक मान्यता की पात्र है।
जर्नल वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा आधिकारिक एसडीजी बैज
इस सम्मान के बाद अब ‘वायरसडीज़ीज़’ की आधिकारिक वेबसाइट पर स्प्रिंगर नेचर का एसडीजी प्रोग्राम बैज प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ यह संदेश भी प्रकाशित किया गया है कि वर्ष 2025 में जर्नल में प्रकाशित आधे से अधिक शोध लेख सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े रहे। स्प्रिंगर नेचर ने एसडीजी पब्लिशर्स कॉम्पैक्ट के अंतर्गत यह कार्यक्रम शुरू किया था, जिसका उद्देश्य ऐसे वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देना है जो स्वास्थ्य, स्वच्छ जल, नवाचार, आधारभूत संरचना और वैश्विक साझेदारी जैसी चुनौतियों के समाधान में योगदान दे सके।
सार्वजनिक स्वास्थ्य और वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित रहा शोध
‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल मानव, पशु, पौधों और पर्यावरणीय विषाणुओं से जुड़े शोध प्रकाशित करता है। वर्ष 2025 में प्रकाशित अधिकांश शोध विशेष रूप से एसडीजी-3 “अच्छा स्वास्थ्य और कल्याण” से संबंधित रहे। इसके अलावा एसडीजी-6 “स्वच्छ जल और स्वच्छता”, एसडीजी-9 “उद्योग, नवाचार और बुनियादी ढांचा” तथा एसडीजी-17 “लक्ष्यों के लिए साझेदारी” पर आधारित शोधों को भी प्रमुखता मिली।
वैज्ञानिक शोध को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि
स्प्रिंगर नेचर का एसडीजी प्रोग्राम उन शोध और शैक्षणिक प्रकाशनों की पहचान करता है जो संयुक्त राष्ट्र के 2030 एजेंडा को आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले जर्नलों को एसडीजी बैज प्रदान कर वैश्विक स्तर पर विशेष पहचान दी जाती है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सत्ताधारी दबंग विजय प्रधान का ‘खनन साम्राज्य’ ध्वस्त

ललितपुर। सूरज राजपूत । ललितपुर में अवैध खनन के काले खेल पर प्रशासन ने अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *