Breaking News

कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, चोरी की 2 बाइक बरामद

शाहजहांपुर। मुबारक अली । एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्रदीप राय प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस ने जिला अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी आलोक गौतम 20 वर्ष निवासी कलवापुर व चंदन कश्यप 19 वर्ष निवासी बंडा। इनके कब्जे से चोरी की 2 बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चंदन अस्पताल में रेकी कर टूटे लॉक व सीसीटीवी से दूर खड़ी बाइक की सूचना आलोक को देता था। मौका मिलते ही आलोक बाइक लेकर फरार हो जाता था। नंबर प्लेट तोड़कर गर्रा नदी में फेंक देते थे।
दोनों बाइक बेचने हरदोई जा रहे थे, तभी कैरूगंज-गौशाला मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आलोक पर पहले से 3 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विनय कुमार उप निरीक्षक कुमार गौरव आदि पुलिस टीम रही शामिल।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

मोटरसाइकिल से टकराया लोडर चार लोग घायल

जालौन। मुनव्वर अली। जनपद जालौन में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, लोडर और मोटरसाइकिल …