Breaking News

“कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी”

कर्नाटक। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ़ मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दे दी है। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण में कथित तौर पर अपनी पत्नी पार्वती बी.एम. को समय से पहले ज़मीन आवंटित करने का आरोप है।
राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के तुरंत बाद सिद्धारमैया ने कैबिनेट सहयोगियों, शीर्ष पुलिस अधिकारियों और ख़ुफ़िया अधिकारियों के साथ बैठक की। फ़िलहाल यही माना जा रहा है कि सिद्धारमैया मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात के बाद कांग्रेस आला कमान ने सिद्धारमैया का समर्थन भी किया था। कांग्रेस के नेता इसको राजनीति ये प्रेरित बता रहे है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …