Breaking News

“कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का एक बड़ा चेहरा नहीं रहा “

नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी नहीं रहे. दिल्ली के । एम्स में उनका निधन हो गया। तेज बुखार आने के बाद उन्हें 19 अगस्त को । अस्पता में भर्ती कराया गया था। यहां 23 दिन से उनका इलाज चल रहा था। 72 साल के सीपीएम नेता ने हाल ही में मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी कराया था। सीताराम येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में शामिल हुए थे। एक साल बाद उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की सदस्यता ले ली। उन्हें एक साल (1977-78) के दौरान तीन बार जेएनयू छात्र संघ का अध्यक्ष चुना गया। राहुल गांधी ने एक्स पर सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबासाहेब के आदर्शों से सशक्त हो रहा भारत- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को शिक्षा …