Breaking News

“आखिरकार केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिल ही गई “

नई दिल्ली । काफी वक्त से जेल की चहारदीवारी में कैद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आखिरकार जेल की चहारदीवारी से बाहर की दुनिया को देख सकेंगे । दिल्ली आबकारी नीति में जुड़े कथित घोटाले को लेकर सीबीआई की ओर से हुई गिरफ़्तारी को चुनौती देने और ज़मानत के लिए सीएम केजरीवाल की ओर से दो याचिकाएं दायर की गई थीं। पांच सितंबर को इस पर सुनवाई हुई थी और फ़ैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

आबकारी नीति के संबंध में केजरीवाल को ईडी ने इसी साल 21 मार्च को गिरफ़्तार किया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई में ज़मानत दे दी थी ।  लेकिन हिरासत में रहते हुए अरविंद केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने फिर से गिरफ़्तार कर लिया। दिल्ली सरकार के 2021-22 की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। हालांकि अब इस नीति को रद्द किया जा चुका है।

कथित शराब घोटाले में संलिप्तता के आरोपों में मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री रहे सत्येंद्र जैन, राज्य सभा सांसद संजय सिंह को भी गिरफ़्तार किया गया था।

पिछले महीने 9 अगस्त को आम आदमी पार्टी में दूसरे नंबर के नेता सिसोदिया ज़मानत पर बाहर आ गए । वो 530 दिनों तक जेल में बंद रहे। सिसोदिया के अलावा इस मामले में अभियुक्त रहे संजय सिंह, के कविता को ज़मानत मिल चुकी है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर पर शिया समुदाय ने निकाला कैंडल मार्च

शाहजहांपुर। मो0आफाक। ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *