Breaking News

“शाहजहांपुर को मिले नये डीएम और कप्तान “

शाहजहांपुर /मो आफाक। दो दिन पूर्व प्रदेश सरकार द्वारा जारी आई पी एस ट्रांसफर लिस्ट में शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा का ट्रांसफर होने के बाद उनके स्थान पर राजेश एस शाहजहांपुर के कप्तान बनाए गए है अभी उन्होंने चार्ज ले भी नही पाया की कल रात यूपी के 29 आई ए ए एस के ट्रांसफर लिस्ट भी जारी हुई जिसमे शाहजहांपुर के जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह का भी ट्रांसफर हो गया और उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव के पद पर तैनात आई ए ए एस धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का नया डीएम बनाया गया है ।
आपको बता दे की शाहजहांपुर पुलिस अधिक्षक रहे अशोक कुमार मीणा को जनपद सोनभद्र का पुलिस अधिक्षक बनाया गया और उनके स्थान पर झांसी में एस एस पी पद पर तैनात रहे राजेश एस को शाहजहांपुर का कप्तान बनाया गया है । इसी तरह कल देर रात जारी लिस्ट में शाहजहांपुर जिला अधिकारी रहे उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग उत्तर प्रदेश बनाया गया है उनके स्थान पर उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव स्मार्ट सिटी रहे धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का डीएम बनाया गया है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

भांजी से दुष्कर्म में सहयोग करने वाली मेघा चौधरी गिरफ्तार

शाहजहाँपुर। मो0आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला थाना सदर बाजार …