Breaking News

गांधी जयन्ती के अवसर पर पुस्तक मेले व मुशायरे का हुआ आयोजन

मलिहाबाद/लखनऊ । शहज़ाद अहमद खान । गांधी जयंती के उपलक्ष्य में क्लासिक मांटेसरी हाईस्कूल में पुस्तक मेले व मुशायरे का आयोजन किया गया। इस दौरान पुस्तक मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ खान मोहम्मद आतिफ व उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष अस्मत मलिहाबादी के द्वारा किया गया। पुस्तक मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों ने पुस्तकों को खरीदा। पुस्तक मेला और मुशायरे के आयोजक स्कूल के प्रबंधक मोहम्मद फैसल खान ने बताया कि दो दिनों के पुस्तक मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पुस्तकों के प्रति प्रेम व जागरूकता पैदा करना है जो कि आज के मोबाइल व सोशल मीडिया के आने से धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। स्कूल के प्रबंधक के साथ एक शिक्षक भी हूं और शिक्षक का दायित्व है की बच्चों का रुझान पुस्तक की ओर ले जाएं और आज मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि मेरा यह छोटा सा प्रयास सफल रहा है पुस्तक मेले के साथ मुशायरा में देश विदेश के मशहूर शायरों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया है। डा मन्सूर हसन खां ने शेर पढ़ समा बंध दिया । दोनों जुमले यह कितने प्यारे हैं ,तुम हमारे हो, हम तुम्हारे हैं ।

मुशायरे की सदारत कर रहे वासिफ फारूकी व मुख्य अति खान मोहम्मद आतिफ़ खान,असमत मलिहाबादी शकील गयाबी,शायर हज़रात मालिक ज़ादा जावेद सैफ बाबर आदिल मंसूरी,डॉक्टर मंसूर हसन खां,खालिद सिद्दीकी रिज़वान फारूकी ज़ुबैर अंसारी सलीम ताबिश, फारूख आदिल,दावर राजा, आसिम मलिहाबादी,मख़मूर काकोरी अबरार सारिम व शमीम सन्देलवाई मौजूद रहे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …