Breaking News

जयशंकर जायेंगे पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर पाकिस्तान की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है, विदेश मंत्री शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे।
उन्होंने कहा है, जयशंकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 15 और 16 अक्तूबर होने वाली एससीओ समिट में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी एससीओ की बैठक में भाग लेने गोवा आए थे,जहां विदेश मंत्री जयशंकर ने उनका स्वागत किया था।
आज भारत के विदेश मंत्री श्रीलंका पहुंचे हुए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्री की श्रीलंका यात्रा के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि आज सुबह विदेश मंत्री अपने समकक्ष श्रीलंका के विदेश मंत्री से मुलाकात की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …