Breaking News
शाहरुख खान और सलमान खान के साथ बाबा सिद्वीकी बीच में

शाहरुख और सलमान के दोस्त बाबा सिद्वीकी की गोली मारकर हत्या

मुंबई । महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्दीकी के बेटे के ऑफिस के पास ही गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया गया। 15 दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा बढ़ा दी गई थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बांद्रा ईस्ट में खेरवाड़ी सिग्नल पर स्थित उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास बाबा सिद्दीकी पर तीन गोलियां चलाई गईं। गोली उनके पेट में लगी थी। इसके बाद उनकी मौत हो गई। बाबा सिद्दीकी को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली थी. इसके बाद भी उनकी हत्या की घटना के कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाबा सिद्वीकी की रोजा अफतार और ईद की दावते फिल्मी दुनिया में हमेशा चर्चा में रहती थी जिसमें फिल्मी दुनिया के बड़े बड़े सितारे शिरकत करते थे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …