Breaking News

शाहजहांपुर मे सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मो0आफाक । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर महानंदपुर ब्लॉक सिधौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचओ फरहा नाज उपस्थित मिली। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 6 सामान्य मरीज देखे जा चुके थे तथा 3 आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके थे सीएचओ से मेडिसिन, मलेरिया किट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मेडिसिन, मलेरिया किट एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता पाई। सीएचओ को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ओपीडी में आने वाले मरीजों का मोबाइल नंबर सहित अन्य विवरण अंकित करने, गोल्डन कार्ड में प्रगति लाने, अपने क्षेत्र के आम जनों को संचारी रोग एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर तथा केंद्र पर साफ सफाई रखने को निर्देशित किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर महानंदपुर के भवन की स्थिति संतोषजनक न होने पर भवन की रंगाई पुताई, मरम्मत हेतु चिकित्सा अधीक्षक सिधौली को निर्देशित किए गए कि उक्त कार्य यथाशीघ्र करते हुए कृत कार्रवाई से अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

14 अप्रैल से लगने वाले अध्यात्म मेले का डीएम, एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त …