Breaking News

अमित शाह को रात 12 बजे तक बर्ख़ास्त करें पीएम-खड़गे

नई दिल्ली । जबसे अमितशाह ने अम्बेडकर के बारे में बयान दिया है तबसे लगातार विपक्ष जोरदार तरीके से सरकार को घेर रहा है । पूरा विपक्ष अमितशाह के बयान पर हमलावर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बर्ख़ास्त करें। खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, प्रधानमंत्री से मेरा कहना है कि अगर बाबा साहेब के लिए थोड़ी भी जगह है तो 12 बजे तक अमित शाह को हटा देना चाहिए, बर्ख़ास्त कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा, अगर नहीं करते तो बाबा साहेब के लिए जो कुछ बोल रहे हैं ये सब नाटक है, ड्रामा है। इसके अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश के लोगों से माफ़ी मांगने की भी मांग की है।
खड़गे ने कहा, देश के लोगों से माफ़ी मांगकर और राज़ीनामा देना चाहिए. और अगर नहीं देते तो मोदी जी को आज किसी न किसी तरह से बर्ख़ास्त करना चाहिए।
राज्यसभा में संविधान पर बहस के दौरान मंगलवार को अमित शाह ने डॉक्टर बीआर आंबेडकर की विरासत पर भाषण दिया था। अमित शाह के भाषण के एक हिस्से को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की निंदा की और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा आंबेडकर का अपमान किया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …