Breaking News

अटल जी एवं सुशासन-सिंधी संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में’’ विषय पर सम्पन्न हुयी संगोष्ठी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी द्वारा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अन्तर्गत आज दिनांक 26 दिसम्बर, 2024 को ’’अटल जी एवं सुशासन-सिंधी संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन अकादमी कार्यालय, इन्दिरा भवन, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री नानक चन्द लखमानी, पूर्व उपाध्यक्ष, उ0प्र0 सिंधी अकादमी, श्री दुनीचन्द, सिंधी विद्वान, श्री प्रकाश गोधवानी, डॉ0 अनिल चन्दानी तथा श्रीमती कनिका गुरूनानी द्वारा भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम में वक्ता प्रकाश गोधवानी द्वारा अवगत कराया गया कि अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में जो सुशासन किया गया वह आज भी अनुकरणीय व उपयोगी है। अटल जी ने राजनीति में मिलकर कार्य करने की शैली विकसित की। श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता की कुछ पंक्तियो का पाठ किया गया।
गीत नया गाता हूॅ
टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी, अन्तर की चीर व्यथा पलको पर ठिठकी,
हार नही मानूंगा, रार नई ठानूॅगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हॅू,
गीत नया गाता हूॅ
कार्यक्रम में वक्ता श्री दुनीचंद चंदानी द्वारा अवगत कराया गया कि अटल जी के व्यक्तित्व का कैनवास बहुत बड़ा है, और उन्हीं के पद-चिन्हों पर आज भारत आगे बढ़ रहा है। श्री सुधामचंद चंदवानी जी ने सिंधी भाषा को राज भाषा का दर्जा देने के समय अटल जी के द्वारा दिये गये भाषण का सार प्रस्तुत किया और कहा कि अटल जी हिन्दी को मॉ और सिंधी भाषा को मौसी मानते थे। श्रीमती कनिका गुरूनानी द्वारा अवगत कराया गया कि अटल जी बहुत अच्छे वक्ता होने के साथ साथ बहुत हाजिर जवाब थे। अपने सम्बोधन से वह सबकों मंत्र-मुग्ध कर देते थे। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्षता कर रहे श्री नानकचन्द लखमानी ने अटल जी के साथ अपने अनुभवों को साझा किया और अटल जी के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …