Breaking News
नन्हा रोजेदार अमन

रमजान के पाक महीने में सात वर्षीय अमन ने रखे रोजे़

कुशीनगर । रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय पूरे एक माह रोजे रखते हैं। और पूरी पाबंदी से अपने रब की इबादत करते हैं। रोज़े रखने का जज़्बा बड़ों के साथ-साथ छोटों में देखने को मिलता है । दुदही विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बतरौली धुरखड़वा निवासी एडवोकेट अब्दुल आज़म का सात वर्षीय पुत्र आतिफ आज़म उर्फ अमन अपने हौसले और हिम्मत से रोजे रख रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमन ने पिछले वर्ष भी सात रोजे रखे थे। इस साल भी अमन अपने जज्बे को कायम रखते हुए रोजे रख रहा हैं। उससे पूछने पर बताया कि दूसरी साल लगातार रोजे रख रहा हैं।इस साल अमन तरावीह की नमाज भी अदा करने मस्जिद अपने पिता के साथ जाता हैं। वही नन्हा अमन कहता है कि मैं रोजा रख कर घर वालो के साथ शाम को इफ्तार करता हूं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। मुझे खुशी है कि अल्लाह पाक के लिए रोजा रखता हूं। अल्लाह पाक मुझे अपने रहमतों से नवाजे,अल्लाह मेरे रोजे कबूल करे। मेरे देश में अमन चौन बनी रहे,और मुल्क में आपसी भाईचारा सलामत रहे। रोज़े रखने के बाद ईद मनाने का अपना अलग ही मज़ा है

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“रमज़ान का चांद नज़र आया”

लखनऊ । पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए सबसे पाक महीने की शुरुआत हो गई …