लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने सकुर्लर-38 दिनांक 12.04.2026 द्वारा हज-2026 के हज यात्रियों हेतु निर्देश दिये हैं कि उन्हें आवंटित उड़ान को कंफर्म करने हेतु ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन का विकल्प हज कमेटी की वेबसाइट hajcommittee.gov.in व हज सुविधा एप पर दिया गया है, यह विकल्प केवल 15 अप्रैल, 2026 तक है, फ्लाइट कंफर्म होने के बाद किसी तरह का कोई फ्लाइट बदलने का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा।
हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा प्रपत्र जारी होने के लिए कोई देय धनराशि शेष न रहे, फ्लाइट कंफर्म करने के लिए आपकी सम्पूर्ण धनराशि जमा होना आवश्यक है।
ऑनलाइन फलाइट बुकिंग कंफर्मेशन करने पर एक रसीद जनरेट होगी जो हस्ताक्षरित अपने पास सुरक्षित करना होगा जिसे हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा प्रपत्र प्राप्त करते समय उपलब्ध कराना होगा।
सांकेतिक तस्वीर
Current Media