Breaking News

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का संपूर्ण जीवन ही एक सशक्त संदेश है। उन्होंने अपने संघर्ष, शिक्षा और संकल्प के बल पर समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्श और उनका जीवन दर्शन आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं, जिन्हें अपनाकर समाज में समता और न्याय की स्थापना की जा सकती है।
श्री मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय के अग्रदूत एवं भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने शिक्षा को परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम बनाते हुए वंचितों, श्रमिकों और किसानों को अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके द्वारा स्थापित समता, न्याय और मानव गरिमा के सिद्धांत आज भी राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र के साथ बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। ‘पंचतीर्थ’ जैसे प्रेरक प्रयासों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संघर्षमय जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। हमें न केवल उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करते हुए एक समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नूह जामा मस्जिद के इमाम दुनिया से रुख्सत चाहने वालो में ग़म की लहर

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो हरियाणा । शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक शख्सियत और नूह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *