पटना । जबसे नीतिश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है तबसे यह चर्चा चल रही थी बीजेनी बिहार में किसको मुख्यमंत्री बनाएगी । अब पिक्चर साफ हो गई है बिहार में बीजेपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद एनडीए गठबंधन ने सम्राट चौधरी को अपना नेता चुना है। इसके बाद अब यह तय हो चुका है कि वो राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के ऑब्ज़र्वर शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि सम्राट चौधरी को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुना गया है।
मंगलवार को नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई थी, जिसमें उनको बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी की जो विचारधारा है, भारत को श्रेष्ठ मानने की और पार्टी को सबसे आगे रखने की, उस काम को हम करते रहेंगे।
नीतीश कुमार ने सिखाया है कि सरकार कैसे चलाई जाती है और बिहार के लोकतंत्र के लिए क्या ठीक है। मैं तमाम लोगों को जरूर आश्वस्त करना चाहता हूं जिस तरह से पीएम मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है, हम सब लोग मिलकर इन सपनों को पूरा करेंगे।
बिहार में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. बीजेपी नेता लखेंद्र पासवान ने बताया है सम्राट चौधरी कल यानी बुधवार सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10.30 बजे का समय तय हुआ है। नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का जो संकल्प लिया था, उसे एनडीए की सरकार पूरा करेगी।
Current Media