Breaking News

कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय-अजय राय

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मा0 श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए गलत बयान के विरोध में प्रदर्शन के दौरान नोएडा पुलिस के बर्बर रवैये के चलते जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष दीपक चोटीवाला जी घायल हो गए थे। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय उनका कुशलक्षेम जानने उनके आवास जनपद गौतमबुद्धनगर जा रहे थे जिस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष को अपने ही कार्यकर्ता से मिलने से रोकना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने और जनसरोकार के मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है।
श्री राय ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन को सत्ता के दबाव में आकर कार्य नहीं करना चाहिए, बल्कि निष्पक्ष और कानूनसम्मत तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
श्री राय ने कहा कि कांग्रेस इस घटना की घोर निंदा करती है और चेतावनी देती है कि यदि इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गयी तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *