Breaking News

अज़रबैजान एयरलाइंस हादसे पर पुतिन ने मांगी माफी

अज़रबैजान। अज़रबैजान के जहाज़ के हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें विमान दुर्घटनाग्रस्त होते दिख रहा है। उस मामले में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश के हवाई क्षेत्र में एक ‘’दुखद घटना’’ को लेकर अज़रबैजान के राष्ट्रपति से माफ़ी मांगी है। दरअसल अज़रबैजान का एक यात्री विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जब रूस ने यूक्रेनी ड्रोन हमले से बचाव के लिए अपने एयर डिफेंस का इस्तेमाल किया था।
हालांकि शनिवार को पुतिन ने बयान जारी करते हुए ये नहीं कहा कि अज़रबैजान के इस विमान को गिराने में रूस की भूमिका थी। अज़रबैजान का एक विमान बुधवार को कज़ाख़स्तान के अकताऊ शहर में नीचे की ओर जाते वक़्त हादसे का शिकार हो गया था। जैसे ही ये विमान नीचे उतरा इसमें आग लग गई थी।
उस वक़्त वह दक्षिणी रूस से मुड़ कर आ रहा था। दक्षिणी रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले हो रहे थे और रूसी वायुसेना उसे रोकने में लगी थी। इस विमान हादसे में 38 लोगों की मौत हुई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …