Breaking News
सैफ पर हमले का आरोपी आकाश कन्नौजिया

सैफ पर हमले का आरोपी हिरासत में

मुबंई । मशहूर फिल्म अभिनेता सैफ अली पर हमला करने वाले कथित अभियुक्त को छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले की आरपीएफ ने एक ट्रेन से हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुंबई से हावड़ा जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से आकाश कन्नौजिया नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
आरपीएफ़ के एक अधिकारी ने कहा- हमने सेल फ़ोन के लोकेशन के आधार पर इस युवक को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। मुंबई पुलिस को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। वहां से एक टीम रवाना भी हो गई है।
गौरतलब है कि फ़िल्म अभिनेता सैफ़ अली ख़ान पर 15 जनवरी की रात उनके घर में घुसे अज्ञात हमलावर ने चाकू से हमला कर दिया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जहॉं उनका आप्रेशन किया गया । अब अभिनेता खतरे से बाहर हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दो बच्चों की मां प्रेमी से शादी की ज़िद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

शाहजहांपुर । मो आफाक । शाहजहांपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब भीषण …