Breaking News

शातिर चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल और क्वाइल चुराकर फरार

मलिहाबाद/लखनऊ । शहज़ाद अहमद खान । इन दिनों में मलिहाबाद उपखंड में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल और कीमती धातु चुराने वाले गिरोह ने विद्युत विभाग के साथ ग्रामीणों को भी परेशान कर दिया है। बीते दो माह में चोरों ने करीब 4 ट्रांसफार्मर से तेल और कीमती धातु पार कर बिजली विभाग को लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। गुरुवार देर रात चोरों ने फिर से मोहल्ला केवलहार में रखे ट्रांसफर से तेल और क्वाइल पर हाथ साफ कर दिया।इसके बाद अवर अभियंता त्रिभुवन सिंह ने मलिहाबाद कोतवाली में लिखित शिकायत देते हुए चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मलिहाबाद उपकेंद्र में कार्यरत अवर अभियंता (जेई) त्रिभुवन सिंह ने ट्रांसफार्मर से तेल और क्वाइल चुराने वाले गिरोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में जेई ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे संविदा कर्मचारी को सूचना मिली कि मलिहाबाद के मोहल्ला केवलहार में चोरों ने ट्रांसफार्मर से तेल और क्वाइल चोरी कर ली है। जिससे दर्जन भर से ज्यादा गांव में विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही लेसा टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम को ट्रांसफार्मर खुला मिला। उन्होंने बताया कि चोरों ने ट्रांसफार्मर से करीब तीन लाख रुपये की कीमत का तेल और क्वाइल चोरी कर लिया है।
एफआईआर के बारे में बताते हुए प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

होली एवं ईद मिलन समारोह का भव्य आयोजन

लखनऊ। नेशनल हेल्पिंग फाउंडेशन द्वारा सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने के …