Breaking News

प्रियंका के तेवरों से लग रहा है कि बजट सत्र हंगामेदार होगा

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार अपना बजट पेश करने जा रही है जिसके हंगामेंदार होने की पूरी संभावना है । संसद के बजट सत्र की शुरुआत होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष में वार-पलटवार शुरू हो गया है. इससे संकेत मिल रहे हैं कि बजट सत्र हंगामेदार होगा। केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।
प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को कहा, “पीएम मोदी जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते हैं. वह जवाब नहीं देना चाहते हैं। आपने संसद के पहले के सत्र भी देखे होंगे। सरकार संसद में चर्चा से बचती है। इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “सरकार की एक दशक की यात्रा ने ‘विकसित भारत’ को नई ऊर्जा दी है।
इससे पहले, पीएम ने कहा था, “देश की जनता ने मुझे तीसरी बार यह दायित्व दिया है। इस तीसरे कार्यकाल का, यह पहला पूर्ण बजट है। शनिवार को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …