Breaking News
राम-रहीम

किस्मत हो तो राम-रहीम की तरह

चंडीगढ़ । एक तरफ जहॉं वह लोग हैं जो छोटे-छोटे मामलों में बरसों से बंद हैं और उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे लोगों को बाहर की दुनिया देखे हुए कई कई वर्ष बीत गये है। मगर दूसरी तरफ डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम हैं । ऐसा लगता है कि राम-रहीम अपनी सुविधा के हिसाब में जेल में रहता है और जब उसका दिल चाहता है वह आराम से बाहर आकर अपने डेरे पर रहता है । इस बार फिर से उसको कुछ दिनों के लिए जेल से बाहर आने की अनुमति मिली है।
राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिलने पर उनके वकील जतिंदर खुराना ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि, राज्य के सक्षम प्राधिकारी ने राम रहीम जी को 21 दिन की फरलो दे दी है, जो वह सिरसा आश्रम में बिताएंगे। उन्होंने कहा, हर बार जब उन्हें फरलो दी गई है, तो वह क़ानूनी ढांचे के भीतर दी गई है। यौन शोषण और हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए राम रहीम को अब तक कई बार परोल या फरलो मिल चुकी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …