Breaking News

कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा तथा जननायक श्री राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सांसद द्वारा जनहित के मुद्दों पर किए जा रहे सदन से लेकर सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय तथा प्रदेश कांग्रेस जॉइनिंग इंचार्ज नितिन शर्मा के समक्ष जनपद कानपुर से सर्वेश जायसवाल, नवीन चतुर्वेदी, शैलेन्द्र शुक्ला, आदित्य मेहरोत्रा, आयुष सचान, लारेब हसन रिजवी, मानस शिरोमणि, आदर्श दुबे, सौरभ रावत, आयुष दुबे, नील रतन, आशुतोष त्रिपाठी सहित कई युवा नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सभी सदस्यों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनकर एवं पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर उन्हें विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई एवं उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, विजय बहादुर, आसिफ रिजवी रिंकू, चर्चिल भाई, रामबरन गौतम, राकेश पाण्डेय एवं कांग्रेस झण्डा प्रचारक अनोखेलाल तिवारी जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …