Breaking News
डॉ अंजू सिंह रेलवे अधिकारी मुरादाबाद

तुम्हें मालूम है क्या चल रहा है

तुम्हें मालूम है क्या चल रहा है।
जो खोटा था वो सिक्का चल रहा है।।

मैं घर लौटी थी कुछ अपनों से मिलने ।
यहाँ रिश्तों का सौदा चल रहा है।।

तुम्हें फ़ुरसत नहीं है पूछने की ।
हमारा हाल कैसा चल रहा है।।

मोहब्बत के शहर का हाल ये है ।
कई हफ्तों से दंगा चल रहा है।।

समन्दर तुझको अंदाजा न होगा ।
किनारे कोई प्यासा चल रहा है।।

सफ़र में मैं अकेली ही नहीं हूँ ।
कोई मुझमें हमेशा चल रहा है।।

कभी खिड़की ज़ेहन की खोलिएगा ।
ये दिल तो उल्टा सीधा चल रहा है।

 

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

सरदार पटेल जी की 150वी जयन्ती के अवसर पर सेमिनार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ। संस्था अर्चना फाउण्डेशन लखनऊ के तत्वाधान मे एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *