Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप बने पोप

वाशिंगटन । सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें ट्रंप पोप की ड्रेस में नज़र आ रहे हैं । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप के तौर पर सोशल मीडिया पर शेयर की गई अपनी एआई फ़ोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो तस्वीर कहां से आई। हाल ही में ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल और व्हाइट हाउस के एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की गई थी।
तस्वीर में ट्रंप को पोप जैसी सफे़द पोशाक और टोपी पहने, गले में बड़ा क्रॉस है और गंभीर भाव में एक उंगली ऊपर उठाए दिखाया गया था। इस पर कैथोलिक समूह ने कड़ी आपत्ति जताई थी। न्यूयॉर्क स्टेट कैथोलिक कॉन्फ्रेंस ने ट्रंप पर उनकी आस्था का मज़ाक बनाने का आरोप लगाया था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ पोप के तौर पर ट्रंप की तस्वीर पर 5 मई को एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया था जिसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि वो तस्वीर उन्होंने नहीं बनाई। ट्रंप ने कहा, मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। किसी ने पोप की तरह कपड़े पहने हुए मेरी तस्वीर बनाई और इसे इंटरनेट पर डाल दी। यह मैंने नहीं किया है। मुझे नहीं पता कि यह (तस्वीर) कहां से आई. हो सकता है कि तस्वीर एआई से बनाई गई, लेकिन मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …