Breaking News

सावित्री बाई फुले जी के जीवन पर बनी फिल्म ‘‘फुले’’ सबको देखनी चाहिए-अजय रॉय

लखनऊ। फिल्में समाज का आईना होती हैं और महान समाज सुधारकों पर बनी फिल्में न सिर्फ उनके जीवन से परिचित कराती हैं बल्कि समाज को एक दिशा भी देती हैं। 19 शताब्दी के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले जी और उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले जी एक मिसाल हैं सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए। ऊंच-नीच, जाति-पाति और छुआ-छूत से भरे समाज में दलितों और पिछड़ों के हकों की लड़ाई लडकऱ उन्हें सम्माजनक जीवन जीने का अधिकार दिलाया। आप दोनों ने स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया।


इसी अनुक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय कांग्रेसजनों के साथ थियेटर में फुले फिल्म देखने गये। फिल्म देखने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि फुले दम्पत्ति का जीवन हम सबके लिए एक मिसाल है, एक आदर्श है पूरे समाज के लिए। वास्तव में यह फिल्म उस दौर के यर्थात को आज हम सब के सामने लेकर आ रही है। साथ ही फिल्म में आई कई घटनाएं सामाजिक नवचेतना का भाव जागृत कर रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि हर भारतीय को महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले जी के जीवन पर बनी फिल्म ‘‘फुले’’ जरूर देखनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दौरा/कार्यक्रम प्रभारी, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर , पूर्व विधायक श्री इन्दल रावत , डॉ0 जियाराम वर्मा, सुशील तिवारी सोनू पंडित, अनुसुईया शर्मा, अरशद आज़मी, पुष्पेन्द्र सिंह, सिद्धिश्री, परवीन खान, नीलम सिंह, साबरा खातून, शिफा खान, राकेश पाण्डेय, अनिल शुक्ला, मो0 फैजी आदि कांग्रेसजन फुले फिल्म देखने थियेटर गये।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …