Breaking News

आईना द्वारा आयोजित भंडारे में लोगों द्वारा भारी संख्या में हिस्सा लिया गया

लखनऊ । लखनऊ बड़े मंगल के शुभ अवसर पर ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन ( आईना) द्वारा विकास दीप कांपलेक्स स्टेशन रोड पर आयोजित किया गया जिसमें निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं भंडारे में गणमान्य राजनीतिज्ञ पार्षद नेता एमएलसी एवं वरिष्ठ पत्रकार सहित अति विशिष्ट व्यक्तियों ने सहभागिता की इसके साथ ही आईना की ओर से लगाए गए हनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर में होम्योपैथिक डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी की टीम ने भारी संख्या में लोगों की आंख दांत ब्लड आईटी पीसीआर एवं शरीर की जांचें की जिसमें तमाम मरीजों और पत्रकारों ने अपनी अपनी जांच कराई। भंडारे में आने वाले विशिष्ट अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का आईना परिवार की ओर से भगवा गमछे से स्वागत सम्मान किया गया। भंडारे में भारी संख्या में पत्रकार साथियों ने अपना योगदान देकर सफल बनाया।
भंडारे में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से हनुमानगढ़ी अयोध्या से विशेष रुप से आमंत्रित श्री प्रेम मूर्ति कृष्ण दास जी महामंडलेश्वर अविनाश जी एवं उनके सहयोगी , लखनऊ की प्रथम नागरिक श्रीमती सुषमा खर्कवाल, सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी , लेबर कोर्ट लखनऊ के पीठासीन अधिकारी बीके राय जी, जिला सूचना अधिकारी श्रीमती मधु तांबे,रॉयल कैफे के समाजसेवी मुरलीधर आहूजा, अवध हॉस्पिटल के सत्येंद्र भवनानी, समाजसेविका शिखा सिंह, समाज सेविका.एवं भाजपा नेत्री श्रीमती ममता सिंह (गौरी) ,बृजेश पाठक के प्रतिनिधि अमित गोयल, के साथ-साथ काफी लोग उपस्थित हुए।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हाजी ऑनलाइन फ्लाइट बुकिंग कंफर्मेशन hajcommittee.gov.in पर देखें

लखनऊ। श्री एस0पी0 तिवारी, सचिव/कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई ने …