Breaking News

रमज़ान की तैय्यारियों के सम्बन्ध में ईदगाह में उलमा और प्रशासन की हुई मीटिंग

लखनऊ। ईदगाह, लखनऊ में रमजानुल मुबारक की तैय्यारियों के सिलसिले में जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट और इस्लामिक सेन्टर आफ इण्डिया फरंगी महल के जिम्मेदारों और उलमा की एक अहम् मीटिंग मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली इमाम ईदगाह, लखनऊ की अध्यक्षता में हुई। मौलाना ने जिला प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान इस बात पर दिलाया कि रमजान के पवित्र महीने में पूरे शहर, विशेष रूप से मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षा और सफाई की उचित व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी 2026 को अगर चांद हो जायेगा जिसकी पूरी सम्भावना है तो तरावीह उसी रात से शुरू हो जाएगी और पहला रोजा 19 फरवरी को होगा। इस लिए ईदगाह और शहर की सभी मस्जिदों के आस पास सफाई का उचित ध्यान रखा जाये और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि इफतार, तरावीह व सेहरी के समय बिजली न जाये। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि तरावही की सबसे बड़ी जमात जामा मस्जिद ईदगाह में होती है जो कि 7ः45 बजे रात से होगी इसमें पॉच पारे सुनाये जायेंगे जिसके लिए सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की जाये। उन्हांेंने कहा कि एैशबाग़, बिल्लौचपुरा, अकबरी गेट, नक्खास, मौलवी गंज, गोलागंज, अमीनाबाद कसाई बाड़ा, मछली मुहाल, हुसैनाबाद, डालीगंज, खदरा, खुर्रम नगर और अन्य मुस्लिम बहुल्य क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सही किया जाए। मौलाना ने कहा कि रमजानुल मुबारक एक पवित्र महीना है। इस में पूरे महीने मुसलमान इबादत करते हैं। रमजान के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन इस बात को सुनिश्चित बनाये कि शहर में विशेष तौर पर पुराने शहर में किसी को भी अमन व शान्ति के साथ खिलवाड़ न करने दिया जाए। मौलाना ने अवाम से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में भी न आयें। मीटिंग में इस बात की भी मांग की गयी सेहरी के समय पानी की अतिरिक्त सप्लाई दी जाये जिससे रोजेदारों को कोई परेशानी न हो।


डी0सी0पी पश्छिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित तमाम लोगों को सम्बोंधित करते हुए यह आाश्वासन दिलाया कि इस वर्ष सम्पूर्ण व्यवस्था पहले से अच्छी करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने ने सभी विभागों के अधिकारियों को ओदश दिया कि रमजान की तैय्यारियॉ वक्त से पहले पूरी करली जायें। उन्होंने कहा कि रमजान जैसे पवित्र महीने में अमन व शान्ति भंग करने वालों को छोड़ा नही जाएगा और उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी और उन्होेने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को इस सिलसिले में विस्तार से आदेश जारी किये और इमाम ईदगाह लखनऊ को यकीन दिलाया कि इस साल और अच्छी व्यवस्था की जा रही है। उन्होने ने इस्लामिक सेन्टर और अन्य विभागों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि जिस तरह शबे बरात खुशगवार माहौल मंे गुजर गयी वह तारीफ के काबिल है।
मीटिंग को सम्बोधित करते हुए ए0डी0सी0पी पश्छिमी धनंजय सिहं ने कहा कि रमजान में पुलिस विभाग अमन व शान्ति कायम रखने के लिए हर सम्भव कोशिश कर रहा है और टीमों का भी घठन किया जा रहा है किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नही करने दिया जायेगा। इस सिलसिले में हमें आशा है कि शाही इमाम और अवाम का सहयोग पहले की तरह मिलता रहेगा।
सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने कहा कि मौलाना खालिद रशीद और अन्य उलमाक्राम ने जिन बातों पर ध्यान दिलाया है उन पर अमल किया जायेगा। एडिश्नल चीफ मेडिकल अधिकारी एम0 एच0 सिद्दीक़ी ने अपने पूरे सहयोग का यकीन दिलाया। मीटिंग में सिविल डिफेन्स के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारी पूरी टीम अमन व अमान कायम रखने में भरपूर सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर ए0सी0पी0 सेन्ट्रल, ए0सी0पी0 बाजार खाला, ए0सी0पी0 चौक, लेसा, जल संस्थान और अन्य विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की।
मीटिंग का संचालन मौलाना सुफयान निजामी ने किया। मेहमानों का स्वागत मुनीब अलवी, कलीम खॉ और अदनान खॉ ने किया और शुक्रिया मौलाना नईमुर्रहमान सिद्दीकी ने अदा किया।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

शहज़ाद अहमद खान करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साहिलमऊ गांव में शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *