Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने की आत्महत्या

शाहजहांपुर । मो0आफाक । यूपी के जनपद शाहजहांपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर में एक 25 वर्षीय प्राइवेट शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतका की पहचान संभवी शुक्ला के रूप में हुई है, जो पुवायां क्षेत्र के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। शुक्रवार सुबह मां ने कमरे में बेटी का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक, संभवी की शादी शहर में ही तय हो चुकी थी। हालांकि विवाह की तारीख अभी निर्धारित नहीं हुई थी। ऐसे में यह कदम क्यों उठाया गया यह सवाल सभी को परेशान कर रहा है।
पुलिस ने मृतका का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

राज्यपाल ने होली पर्व की दी बधाई

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रंग, उत्साह और उमंग के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *