Breaking News

रहीमाबाद कस्बा चौकी का एडीसीपी ने किया उद्घाटन

करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद
मलिहाबाद। शहज़ाद अहमद खान। लखनऊ के रहीमाबाद कस्बे की नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन एडीसीपी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर एसीपी सहित रहीमाबाद मलिहाबाद तथा माल के थाना प्रभारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


रहीमाबाद कस्बे की नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ऋषभ रूणवाल ने फीता काटकर किया इस मौके पर एसीपी सुजीत कुमार माल थाना प्रभारी नवाब अहमद रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुणायक मलिहाबाद थाना अतिरिक्त प्रभारी सुरेंद्र मिश्रा सुलेमान हुसैन अशफाक हुसैन मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा औरास के पूर्व ब्लाक ब्लाक प्रमुख जगदीश प्रसाद सहित रहीमाबाद थाना का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
इस मौके पर एडीसीपी ऋषभ रूणवाल ने बताया की कस्बा चौकी बनने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा आमजन को त्वरित सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे है जिससे आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

IGRS में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर-1

झांसी। राशिद पठान। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में …