Breaking News

पुराने मामले में राजबब्बर अदालत से बरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद माननीय राज बब्बर पर वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान झूठे एवं राजनीतिक प्रेरित मुकदमों में फंसाने का प्रयास किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने सत्य एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबब्बर पर विपक्षी ताकतों द्वारा लगाए गए सभी मुकदमों को फर्जी तथा निराधार बताते हुए आज न्यायालय द्वारा खारिज करते हुए उन्हें बरी कर दिया गया है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि उस समय के राजनीतिक परिदृश्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने के उद्देश्य से मुझ पर इस प्रकार की कार्रवाइयां की गई थी जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण थीं। मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूँ। देश के लोकतंत्र और संविधान में अपनी आस्था रखता हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूँगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

IGRS में झांसी रेंज का दबदबा, लगातार चौथी बार प्रदेश में नंबर-1

झांसी। राशिद पठान। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जनसुनवाई समन्वय शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) में …